भारत ने धार्मिक मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र को विभाजित करने की कोशिश के प्रति आगाह करते हुए हर प्रकार के धार्मिक भय की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज ने महासभा के 78वें सत्र में इस्लामोफोबिया से निपटने के उपायों पर एक प्रस्ताव पारित किए जाने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रस्ताव को ऐसा उदाहरण नहीं बनना चाहिए जिससे अलग-अलग धर्मों से जुड़े भय को लेकर प्रस्ताव पारित करने की नौबत आए। रूचिरा कंबोज ने कहा कि भारत अनेकता को समाहित करने वाला देश है जहां सभी धर्मों और विचारधाराओं को समान रूप से संरक्षण प्रदान करने के सिद्धांत का दृढ़ता से पालन किया जाता है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...