विदेशमंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और डोमिनिक गणराज्य के बीच व्यापार बढ़कर लगभग एक अरब डॉलर का हो गया है। कल डोमिनिक गणराज्य में कारोबारियों के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच दवा निर्माण, समुद्री उत्पाद, स्वर्ण और कागज उत्पादों में व्यापार काफी बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ भारतीय कंपनियों ने डोमिनिक गणराज्य में अपने कार्यालय भी खोले हैं। इनमें भारत की कुछ बड़ी मोटर वाहन कंपनियां भी शामिल हैं। दोनों देशों के बीच साझा आर्थिक और व्यापार सहयोग के संबंध में वार्ता हुई है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि इसके लिए समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। विदेशमंत्री ने डोमिनिक गणराज्य के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने पर चर्चा की।
Related posts
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज...
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका...
Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया रियल...