भारत की मेहुली घोष ने दक्षिण कोरिया में एशियाई एयरगन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

भारत की मेहुली घोष ने दक्षिण कोरिया में एशियाई एयरगन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने कल दक्षिण कोरिया के दाइगु में एशियाई एयरगन प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दक्षिण कोरिया की यून यंग चो को हराया।

महिलाओं के जूनियर वर्ग में तिलोत्तमा सेन ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा के क्वालिफाईंग दौर में नैन्सी को 17-11 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एयर गन शूटिंग चैंपियनशिप में एयर राइफल और एयर पिस्टल की जूनियर, युवा और वरिष्ठ वर्ग की स्पर्द्धाएं हो रही हैं। प्रतियोगिता इस महीने की 19 तारीख तक चलेगी।

Related posts

Leave a Comment