भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की है। आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने बदलते समय में प्रासंगिक बने रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन एक स्थिर और चलते रहने वाली प्रक्रिया है और राजनीति में वही सफल रहते हैं जो प्रासंगिक बने रहते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी अगले महीने की 7 तारीख को होना निर्धारित है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...