भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथ यात्रा आज अहमदाबाद में शहर की परिक्रमा करेगी

भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथ यात्रा आज अहमदाबाद में शहर की परिक्रमा करेगी। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सुबह अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंगल आरती की। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी उनके साथ शामिल हुए। इस बार 72 साल बाद 85 लाख रुपये की लागत से 6 पहियों वाले तीनों रथ नए बनाए गए हैं। रथ यात्रा के बाद पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रथ यात्रा में 18 भजन गायक, 3 बैंड, साधु संत और 1200 नाविक भी शामिल होंगे। रथ यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में विभिन्न विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment