तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रशेखर राव ने 26 जून को रायथू बंधु योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के लिए किसानों को आर्थिक मदद की किश्‍त जारी करेंगे

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रशेखर राव ने 26 जून को रायथू बंधु योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के लिए किसानों को आर्थिक मदद की किश्‍त जारी करेंगे

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव ने 26 जून को रायथू बंधु योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के लिए किसानों को आर्थिक मदद की किश्‍त जारी करने का निर्णय किया है। उन्‍होंने वित्‍तमंत्री हरीश राव और अतिरिक्‍त मुख्‍यसचिव के. रामकृष्‍ण राव को किसानों के बैंक खातों में रकम जमा करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाने का निर्देश दिया। राज्‍य में पोडू भूमि के किसानों को जल्‍द ही जमीन के अधिकार जारी किए जाएंगे और इसके बाद उन्‍हें भी इस तरह की आर्थिक मदद दी जा सकेगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्‍यक निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि वे रायथू बंधु योजना के अंतर्गत किसानों को भुगतान सुनिश्चित करें।

दिसम्‍बर और जनवरी में 2022-23 के लिए रबी फसल के सीजन में 70 लाख से अधिक किसानों को इस योजना अंतर्गत रकम दी गई थी। योजना शुरू किए जाने के बाद से अब तक राज्‍य सरकार ने इसे लागू करने के लिए 65 हजार करोड रुपये से अधिक खर्च किए हैं। चालू वित्‍त वर्ष इसके लिए बजट में 15 हजार करोड रुपये का प्रावधान किया गया है।

Related posts

Leave a Comment