बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पानी निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पटना, बक्सर, मुंगेर और भागलपुर में गंगा नदी का पानी निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है और यह बक्सर से पटना तक लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है। उप-मुख्यमंत्री रेनू देवी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

Related posts

Leave a Comment