बांग्लादेश में हिंसक झड़पों के मद्देनजर लगभग 6,700 भारतीय छात्र वहां से वापस लौट आए हैं। बांग्लादेश में पिछले दिनों विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पें हुईं जिनमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘अब तक 6,700 भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस आ चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश का करीबी पड़ोसी और मित्र होने के नाते हमें उस देश में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।’’
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...