केन्द्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार, 28 अक्टूबर, 2021 को ताप विद्युत संयंत्रों को 22 लाख टन कोयले भेजने का लक्ष्य हासिल करने की कोयला मंत्रालय की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने एक ट्वीट में, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ताप विद्युत संयंत्रों को भेजी गई उपरोक्त मात्रा में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का योगदान 18 लाख टन कोयले का रहा है। इस उपलब्धि के लिए सभी कोयला कंपनियों को बधाई देते हुए प्रल्हाद जोशी ने इन कंपनियों से कोयले के उत्पादन और उठाव में बढ़ोतरी लाने का आग्रह किया।
Related posts
-
प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन... -
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण विधेयक...