फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेन्टिस ने 2024 के अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए अपनी उम्‍मीदवारी की घोषणा की

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेन्टिस ने 2024 के अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए अपनी उम्‍मीदवारी की घोषणा की

अमेरिका में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसांटिस ने आधिकारिक रूप से देश के राष्‍ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन के लिए अपनी उम्‍मीदवारी घोषित की है। रॉन डेसांटिस ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर के मालिक एलन मस्‍क को करीब एक घंटे तक दिए गए साक्षात्‍कार में इस खबर का खुलासा किया। रॉन डेसांटिस ने संघीय निर्वाचन आयोग को अपने संबंधित दस्‍तावेज प्रस्‍तुत किए।

रॉन डेसांटिस को कई महीनों से पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रमुख प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा है। डोनाल्‍ड ट्रंप भी अगले वर्ष होने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से मुकाबले के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन के अन्‍य उम्‍मीदवारों में सीनेटर टीम स्‍कॉट, संयुक्‍त राष्‍ट्र में पूर्व दूत निक्‍की हेली और उद्यमी विवेक रामास्‍वामी शामिल हैं। पूर्व उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस के भी राष्‍ट्रपति नामांकन के लिए अभियान शुरू करने की संभावना है। माइक पेंस ने ट्रंप शासन के दौरान उपराष्‍ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

Related posts

Leave a Comment