फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के हाथों एक किशोर के मारे जाने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के हाथों एक किशोर के मारे जाने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उप-नगरीय इलाके नान्तेरे में पुलिस के हाथों एक किशोर के मारे जाने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है। मंगलवार को पुलिस ने नाहेल नामक किशोर को गोली मार दी थी। मार्सिले में भड़के दंगों के सिलसिले में कम से कम 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शनिवार को नान्तेरे में भी हिंसक घटनाएं हुई और देशभर में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फ्रांस के कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कल रात 45 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है। राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि दंगे में शामिल अधिकतर लोग युवा है और अभिभावकों को उन पर ध्‍यान देने की जरूरत है। इस बीच, किशोर नाहेल की हत्‍या करने वाले पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment