प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि हर व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी दिन है, जो अपनी कड़ी मेहनत से इस धरती को सुरक्षित बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रही है और देश के नागरिकों को उचित कीमत पर उत्तम कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही है।
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हर साल विश्वभर में स्वास्थ्य से जुड़े किसी विशेष पहलू के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। 1948 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय है- ‘हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य’।