आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है

आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है

आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हर साल विश्‍वभर में स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े किसी विशेष पहलू के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। 1948 में 7 अप्रैल को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की स्‍थापना हुई थी। इस साल विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस का विषय है- ‘हमारा ग्रह हमारा स्‍वास्‍थ्‍य’।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर विशेष बातचीत में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के निदेशक और मंत्रालय में अपर सचिव विकास शील ने कहा कि सरकार संचारी रोगों के उन्‍मूलन के लिए व्‍यवस्थित ढंग से काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि देश में मातृ और शिशु मृत्‍यु दर में महत्‍वपूर्ण कमी आई है। विकास शील ने कहा कि सतत विकास लक्ष्‍य 2030 से पहले ही हासिल कर लिये जाएंगे।

माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्‍व में वर्ष 2017 में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य नीति जारी की गई थी। इसके अंतर्गत यह लक्ष्‍य किया गया था कि हम देश में यूनिवर्सल हेल्‍थ कवरेज़ यानि सार्वभौमिक स्‍वास्थ्‍य सुविधाएं विकसित करेंगे। संचारी रोगों का उन्‍मूलन करेंगे। गैर-संचारी रोगों के प्रभाव में कमी लाएंगे और इस परिकल्‍पना को पूरा करने के लिए सरकार ने 2018 में आयुष्‍मान भारत लांच किया, जिसके अंतर्गत 14 अप्रैल 2018 को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के कार्यक्रम की शुरूआत की गई। छत्‍तीसगढ़ के जामला में हेल्‍थ एंड वेलनेस सेंटर स्‍थापित किया गया। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले करीब 10 करोड़ से अधिक परिवारों को हैल्‍थ एक्‍सपेंडीचर से सु‍रक्षित करने की दृष्टि से प्रधानमंत्री जन अरोग्‍य योजना भी प्रारंभ की गई, जो आयुष्‍मान भारत का दूसरा पहलू है।

Related posts

Leave a Comment