प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजकोट के पास हीरासर में राज्य के पहले ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजकोट के पास हीरासर में राज्य के पहले ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजकोट के पास हीरासर में राज्य के पहले ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नये हवाई अड्डे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे। नया हवाई अड्डा एक हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से पन्‍द्रह सौ एकड़ भूमि पर बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री का राजकोट के रेसकोर्स मैदान में एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। वहां से प्रधानमंत्री मोदी राजकोट में 860 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे महत्वाकांक्षी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई-एसएयूएनआई योजना के तहत दो विकासात्मक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजकोट नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment