पिछले 24 घंटों में 33,750 नए रोगी सामने आए, देश में ओमिक्रोन के अब तक 1,700 मामले दर्ज़

पिछले 24 घंटों में 33,750 नए रोगी सामने आए, देश में ओमिक्रोन के अब तक 1,700 मामले दर्ज़

पिछले 24 घंटों में 23,30,706 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 145.68 करोड़ (1,45,68,89,306) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,56,67,018 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 1,700 मामले दर्ज़ किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 10,846 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,95,407 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.20 % है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 189 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 33,750 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 1,45,582 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,78,990 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.09 करोड़ (68,09,50,476) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.84 प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment