जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी मंदिर में भीड पर नियंत्रण के लिए आर.एफ.आई.डी. ट्रैकिंग प्रणाली शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यात्रा के लिए बुकिंग शत-प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भीड़ और पंक्तियों की कारगर व्यवस्था की जा सके। मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड की विशेष बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। उप-राज्यपाल मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में शनिवार को हुई भगदड के कारणों और उसके बाद तत्काल किए जाने वाले विभिन्न उपायों की समीक्षा की।
Related posts
आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज
आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर...
Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों...आंधी का कहर: तेज हवाओं और धूल भरे तूफान ने बदला मौसम, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी देश के कई हिस्सों में अचानक आई आंधी और तेज...