पश्चिम बंगाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं। राज्य के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति मुर्मु आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी – रवींद्रनाथ टैगोर के घर जाएंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु कल बेलूर मठ का दौरा करेंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी। बाद में, राष्ट्रपति शांति निकेतन जाएंगी, जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।