केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंजाब के अमृतसर से गैटविक (लंदन) के बीच एयर इंडिया की नई विमान सेवा का उद्घाटन किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, आज नई विमान सेवा पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के गैटविक तक शुरू कि गई है। यह विमान सेवा हफ्ते में 3 दिन चलेगी। यह अमृतसर का इंग्लैंड से तीसरा जुड़ाव होगा। यह अमृतसर पूरे पंजाब के लिए नहीं विकास के द्वार खोलेगा। 2013-2014 तक सिर्फ 6 शहर जुड़े थे अब यह संख्या 21 हो चुकी है।
इस अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव से पंजाब के वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।