पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा। इस चुनाव के लिए अधिसूचना सात मई को जारी की जाएगी। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख से अधिक है जिसमें पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता चार लाख 90 हज़ार से अधिक हैं।
पंजाब में पहली बार मताधिकार का उपयोग करने वाले 18 से 19 वर्ष के बीच के मतदाताओं की कुल संख्या लगभग चार लाख नब्बे हजार है। इनमें सबसे अधिक युवा मतदाता सीमावर्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गुरदासपुर में 48 हजार से कुछ अधिक हैं।
भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रहा है और इसी कड़ी में इन मतदाताओं को बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी बुजुर्ग मतदाताओं को अपने घर से ही वोट डालने की सुविधा मिलेगीI