नॉन इंटर लॉकिंग का काम जारी होने से दिल्ली-जयपुर डबलडेकर रेलगाड़ी सहित 22 रेलगाड़ियों के संचालन पर असर होगा

दिल्ली-जयपुर डबलडेकर रेलगाड़ी 10 से 21 दिसम्बर तक दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से चलेगी और यहीं पर समाप्त होगी। पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण इस रेलगाड़ी का संचालन प्रभावित रहेगा। पटेल नगर स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग का काम चल रहा है, इस कारण इस रेलगाडी के स्थल में बदलाव किया गया है। इस बीच स्टेशन पर मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण 22 रेलगाड़ियों के संचालन पर अलग-अलग दिन असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या – 0 4 4 8 5 दिल्ली-रेवाड़ी रेलगाड़ी 6 से 23 दिसम्बर तक रद्द रहेगी जबकि गाडी संख्या – 0 4 4 6 9 रेवाड़ी से दिल्ली रेलगाड़ी 17 से 22 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

Related posts

Leave a Comment