भारतीय नौसेना का जहाज INS सुकन्या कोलंबो पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुकन्या कल श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। भारतीय गश्ती पोत का श्रीलंका नौसेना ने स्वागत किया। कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर प्रणव आनंद ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर, रियर एडमिरल, सुरेश डी सिल्वा से श्रीलंकाई पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में भेंट की। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए चालक दल के सदस्‍य कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आईएनएस सुकन्या कल श्रीलंका से रवाना होगा।

Related posts

Leave a Comment