राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने 13 विपक्षी सांसदों से हाल ही में संपन्न बजट सत्र के पहले चरण के दौरान सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। इन सांसदों में कार्यवाही का वीडियो शूट करने के लिए निलंबित की गई कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल भी शामिल हैं। इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 12 विपक्षी सांसदों के विरूद्ध मामला जांच और रिपोर्टिंग के लिए समिति को भेजा था। सांसदों द्वारा लगातार और जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन की जांच करने के लिए समिति से कहा गया था। इन सांसदों में कांग्रेस के कुमार केतकर, फूलो देवी नेताम, इमरान प्रतापगढ़ी, शक्ति सिंह गोहिल, नारनभाई राठवा, एल हनुमंथैया, रंजीत रंजन, नासिर हुसैन और जेबी माथेर हिशाम, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील कुमार गुप्ता शामिल हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...