नवम्बर माह में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की वृद्धि दर बढ़कर पांच दशमलव चार प्रतिशत पहुंच गयी है। पिछले वर्ष नवम्बर माह में यह तीन दशमलव दो प्रतिशत थी। इस वर्ष अक्टूबर में प्रमुख क्षेत्रों के सूचकांक की वृद्धि दर शून्य दशमलव नौ प्रतिशत थी। इस वित्त वर्ष अप्रैल से अक्तूबर के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली की उत्पादन वृद्धि आठ प्रतिशत थी। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 13 दशमलव नौ प्रतिशत थी।
नवम्बर माह में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की वृद्धि दर बढ़कर 5.4 प्रतिशत पहुंच गयी