दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए दस सूत्री कार्य योजना की घोषणा की है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि ठंड के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए यह योजना मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पटाखों पर रोक लगायी गई है और 75 टीमों का गठन किया गया है सरकार, सर्वेक्षण कर धूल प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंड देगी। उन्होंने यह भी कहा कि कूडा जलाने से रोकने के लिए 250 टीम भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भारत में पहला ई-वेस्ट पार्क बनाया जा रहा है। यातायात बाधा को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात बाधा वाले 64 स्थानों की पहचान की गई है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...