बिहार में मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति और वार्ड सदस्यों के लिए पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए आज से नामांकन भरे जा रहे हैं। इस चरण में पटना, रोहतास, सारन और दरभंगा सहित 37 जिलों के 57 प्रखण्ड के लिए मतदान कराया जायेगा। उम्मीदवार 11 अक्तूबर तक पर्चे भर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 16 अक्तूबर को होगी। 18 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान तीन नवम्बर को तथा मतगणना 13 और 14 नवम्बर को होगी। राज्य में पंचायती राज संस्थानों के लिए चुनाव 24 सितम्बर से शुरू हुए थे और ये इस वर्ष 12 दिसम्बर तक कराए जाएंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...