तेलंगाना सरकार ने राज्‍य में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण हुए फसलों के नुकसान के लिए किसानों की सहायता का आश्‍वासन दिया

तेलंगाना के कृषि मंत्री टी. नागेश्‍वर राव ने राज्‍य में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण हुए फसलों के नुकसान के लिए किसानों की सहायता का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार इन किसानों की मदद जरूर करेगी। राज्‍य के लगभग दस जिलों में फसलों की हानि हुई है। कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान के आकलन का निर्देश दिया है।

Related posts

Leave a Comment