भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने हांगकांग आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए आगमन पूर्व पंजीकरण – पी ए आर परामर्श जारी किया है। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में 14 दिनों से अधिक नहीं रहने की योजना बनाने वाले भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन आगमन पूर्व पंजीकरण के लिए आवेदन करना आवश्यक है। यह पंजीकरण छह महीने की अवधि और कई यात्राओं के लिए वैध है। पी ए आर और पासपोर्ट का विवरण समान चाहिए। महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों से इस संबंध में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार असुविधा न हो।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने हांगकांग आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए आगमन पूर्व पंजीकरण – PAR परामर्श जारी किया