रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव दो दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। वह कल विदेशमंत्री डॉक्टर एस० जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
मास्को द्वारा पिछले महीने की 24 तारीख को यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यह रूस के विदेशमंत्री की भारत की उच्च स्तरीय यात्रा है। सर्गेई लावरोव चीन की दो दिन की यात्रा समाप्त करने के बाद भारत आए हैं।