तेलंगाना में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर, राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

तेलंगाना में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर, राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

तेलंगाना में आज लगातार चौथे दिन हो रही तेज बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऊपरी तटवर्ती राज्यों खासकर तेलंगाना के उत्तरी भाग में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। गोदावरी और कृष्णा नदियों का बहाव तेज हो गया है। राज्य के अधिकारियों ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए उपाय किए हैं और आदिलाबाद जिले सहित सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को भेजा गया है। बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को चौबीसों घंटे अलर्ट पर रखा गया है।

Related posts

Leave a Comment