तिलोत्‍तमा सेन ने काहिरा में ISSF विश्‍व कप दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक जीता

भारत की 14 वर्ष की तिलोत्‍तमा सेन ने मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्‍व कप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक जीत लिया है। तिलोत्‍तमा ने भारत के लिए दूसरा कांस्‍य पदक जीता है जो कि उनका कुल पांचवा पदक है। वह 262 अंकों के साथ सर्वोच्‍च आठ रैंक लेकर विजयी रही। वह शून्‍य दशमलव एक के अंतर से स्‍वर्ण पदक से वंचित रहीं। प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन भी भारत के रूद्रांक्ष पाटिल ने पुरूषों की एयर राइफल प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता। पदक तालिका में तीन स्‍वर्ण के साथ भारत शीर्ष पर है।

Related posts

Leave a Comment