केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार रोधक कानून के अंतर्गत फीडबैक यूनिट जासूसी मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुकदमे की अनुमति के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अनुरोध की मंजूरी दी थी। उधर, मनीष सिसोदिया ने इस मामले को झूठा बताया है। फीडबैक यूनिट का गठन सतर्कता संगठन को बनाने और सरकारी विभागों तथा स्वायत्त संस्थानों के कामकाज पर फीडबैक प्राप्त करना था। यह आरोप लगाया गया कि फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल मंत्रियों, विपक्षी दलों, संगठनों और व्यक्तियों की जासूसी करने के लिये किया जाता था। यह भी आरोप लगाया गया था कि इस यूनिट के गैर कानूनी कामकाज से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।
Related posts
AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी नई...
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई...
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026...