तमिलनाडु में 19 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। कांग्रेस के विधायक विजयधरानी के निधन के बाद खाली हुई विलावनकोड विधानसभा के लिए उप-चुनाव भी आम चुनाव के साथ ही कराए जाएंगे।

इस बार राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला होगा क्योंकि एआईएडीएमके, एनडीए गठबंधन से बाहर निकल के चुनाव का सामना करेगी। पहली बार अन्नाद्रमुक के बिना भाजपा, पट्टाली मक्कल काची, तमिल मनीला कांग्रेस, टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल काची और अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके राज्य में राजनीतिक दांव आजमाने के लिए तैयार है। वर्तमान में राज्य के विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने अभी भी अपने गठबंधन सहयोगियों को अंतिम रूप नहीं दिया है। दूसरी ओर, डीएमके ने कांग्रेस के साथ तमिलनाडु में नौ और पुडुचेरी में एक सीट पर डील पक्की कर ली है। डीएमके 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वीसीके, सीपीएम, सीपीआई दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एमडीएमके, आईयूएमएल, कोंगु-नाडु मक्कल काची को एक-एक सीट आवंटित की गई है।

Related posts

Leave a Comment