जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के रंगरेथ में आज दोपहर बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। संयुक्त दल के संदिग्ध स्थान पर पहुंचते ही छुपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गये। इनकी पहचान की जा रही है। समाचार मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।
श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र रंगरेथ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में दो आतंकवादी ढेर