जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्‍त

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्‍त

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद-311 के तहत राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍तता के आरोप में आज तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया। बर्खास्‍त कर्मचारियों में लोकनिर्माण विभाग का एक जूनियर इंजीनियर, सामाजिक कल्‍याण विभाग का एक अर्दली और सरकारी स्‍कूल का एक शिक्षक शामिल है। इन पर आरोप है कि ये लोग पाकिस्‍तान से गतिविधियां चला रहे आतंकवादियों के इशारे पर स्‍थानीय लोगों को उनके समर्थन में जुटाने, आतंकवादियों के साथ शामिल होने और विस्‍फोटक छुपाकर लगाने जैसी गतिविधियों में संलिप्‍त रहे हैं। इससे पहले भी जम्‍मू-कश्‍मीर में 44 सरकारी कर्मचारियों को अनुच्‍छेद-311 के प्रावधानों के तहत बर्खास्‍त किया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment