केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्पूतनिक वी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्पूतनिक वी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्पूतनिक वी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। स्पूतनिक वैक्सीन की एहतियाती खुराक बढ़ाने के लिए निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों की कार्यक्षमता भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि स्पूतनिक वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या केवल पांच प्रतिशत है। राजेश भूषण ने कहा कि स्पूतनिक वैक्सीन लगाने वाले निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों को दूसरी और एहतियाती खुराक लेने वाले लाभार्थियों से संपर्क करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment