कावेरी नदी जल परिषद ने कर्नाटक से 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी से प्रतिदिन तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया है। परिषद की वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में कर्नाटक के अधिकारियों ने राज्य के जलाश्यों से पानी छोड़े जाने में असमर्थता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राज्य के 161 तालुका भीषण सूखे की चपेट में हैं, इनमें से 32 कावेरी थाला क्षेत्र के अंतर्गत हैं। हांलाकि तमिलनाडु ने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक को भी सिंचाई आपूर्ति में कमी करनी चाहिए और उस पानी को तुरंत छोड़ना चाहिए। कर्नाटक के चार जलाश्यों में पानी की 53 प्रतिशत कमी को देखते हुए परिषद ने राज्य से तमिलनाडु को 18 दिन के लिए प्रतिदिन तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...