केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू, साम्बा और कठुआ जिलों में धान खरीद के बीस केन्द्रों का शुभारंभ किया। इस कदम का उद्देश्य किसानों को लाभकारी मूल्य मिलना और उनके धान की समय से खरीद सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि धनराशि किसानों के खाते में सीधे भेज दी जाएगी। इस तकनीक के उपयोग से सभी मण्डियां खरीद पोर्टल से डिजिटल रूप से जुड़ गई हैं और इससे भारतीय खाद्य निगम किसानों को अपने पोर्टल पर पंजीकृत कर सकता है और 72 घण्टे के अंदर प्रत्यक्ष अंतरण के माध्यम से उनके खातों में पैसे भेजे जा सकते हैं। इस पहल से दलाली खत्म होगी और बिक्री सुचारू रूप से संपन्न होगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...