उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने साइबर अपराधों, आर्थिक अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों के कौशल को उन्नत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। नई दिल्ली में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, प्रकाश सिंह की पुस्तक – द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया” के विमोचन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति नायडू ने यह बात कही। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आम आदमी के प्रति विनम्र रहने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि पुलिस सुधार लाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने बेहतर पुलिस व्यवस्था की दिशा में सरकार द्वारा की गई कई पहलों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...