फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन के जहाज अपने पांच देशों की विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में सऊदी अरब के जेद्दा के दौरे पर हैं। 1टीएस जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ-साथ फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन आफताब अहमद खान ने रॉयल सऊदी नौसेना बलों के पश्चिमी बेड़ा कमांडर रियर एडमिरल याह्या बिन मोहम्मद अल-असीरी से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय नौसेना सहयोग और प्रशिक्षण पहल के मुद्दों पर चर्चा की गई। यात्रा के दौरान, ये जहाज सऊदी अरब की रॉयल नेवी के अधिकारियों और विभिन्न अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ परस्पर बातचीत तथा प्रशिक्षण आदान-प्रदान में भी शामिल होंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...