उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य में किसानों के निजी नलकूपों के लिए मौजूदा बिजली दरों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि यह निर्णय इसी महीने से लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य में किसानों के निजी नलकूपों के लिए मौजूदा बिजली दरों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि यह निर्णय इसी महीने से लागू होगा। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के मीटर, बिना मीटर, ऊर्जा कुशल और निजी नलकूप और शहरी क्षेत्रों में मीटर वाले नलकूपों को शामिल किया जाएगा।
इस फैसले से प्रदेश के करीब 13 लाख किसानों को लाभ होगा। इस निर्णय से राज्य बिजली निगम पर सालाना एक हजार करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।