मौसम विभाग ने पश्चिमोत्‍तर और उत्‍तर भारत में रविवार तक बारिश की संभावना जताई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रह सकते है तथा मध्‍यम बारिश या बूंदाबांदी के आसार है। मुम्‍बई और चेन्‍नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि कोलकाता में सुबह कोहरा छाया रहेगा, बाद में आसमान साफ रहने के आसार हैं। इन महानगरों में न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्‍तर भारत में श्रीनगर और गिलगित में बर्फबारी या बारिश हो सकती है। जम्मू और लेह में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्‍यम बारिश की सम्‍भावना है। मुजफ्फराबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान शून्‍य से चार डिग्री कम और 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

देश के पूर्वोत्‍तर हिस्‍से – गुवाहाटी, इम्फाल, शिलंग, आइजोल, अगरतला में कोहरा या धुंध छायी रह सकती है। गंगटोक में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोहिमा में आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 6 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्‍सियस के बीच रह सकता है।

Related posts

Leave a Comment