इस्राइल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट 3 और 5 अप्रैल के बीच भारत यात्रा पर रहेंगे

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट 3 और 5 अप्रैल के बीच भारत यात्रा पर रहेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों नेता पिछले वर्ष नवम्बनर में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेमलन-कॉप-26 से इतर ग्लांस्गो में मिले थे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री बेनेट की यह पहली भारत यात्रा होगी। उनकी यात्रा भारत-इस्राइल राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने का उत्सहव मनाये जाने और भारत की आजादी के वर्ष 75 वर्ष पूरे होने पर हो रही है।

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इस्राइल के बीच द्विपक्षीय संबंध रणनीतिक साझेदारी के साथ मजबूत हुए थे और तब से ही दोनों के देशों बीच रणनीतिक साझेदारी बनी हुई है। इस साझेदारी के तहत नवोन्मेंष और अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष ध्याहन दिया गया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री की यात्रा से कृषि,जल,व्यािपार,शिक्षा,विज्ञान और प्रौदयोगिकी के क्षेत्रों में परस्प्र सहयोग और प्रगाढ़ होगा।

Related posts

Leave a Comment