इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा

आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि आरंभ में पहले दस दिन का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। शेष मैचों का कार्यक्रम आम चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की घोषणा मार्च के आरंभ में होने की संभावना है। अरुण धूमल ने कहा कि आईपीएल मैच विदेश में नहीं खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैचों के स्‍थलों का फैसला करने से पहले लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

टी20 क्रिकेट विश्व कप पहली जून से शुरू होगा। आईपीएल के मई के आखिर तक सम्पन्न होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment