आरबीआई ने ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को छह महीने के अंदर आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश दिया है। जमा स्वीकार करने वाली दस से अधिक शाखाओं की ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और पांच हजार करोड़ रुपये की न्यूनतम परिसंपत्ति वाली ग़ैर जमा वित्तीय कंपनियों से आंतरिक लोकपाल की नियुक्ति करने को कहा गया है। यह शिकायतों के निपटान के लिए प्रभावी आंतरिक तंत्र होगा। शिकायतकर्ता को अंतिम निर्णय देने से पहले आंतरिक लोकपाल ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा आंशिक या पूर्णरुप से खारिज कर दी गई शिकायतों की समीक्षा करेंगे। वे लोगों से सीधे मिलने वाली शिकायतों पर सुनवाई नहीं करेंगे। ग्राहकों से सार्वजनिक संपर्क नहीं रखने वाली ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को आंतरिक लोकपाल नियुक्ति की अनिवार्यता से छूट दी गई है।
Related posts
-
आज विश्व धरोहर दिवस है
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व... -
किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश... -
BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के क्षेत्रों...