पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में बम विस्‍फोट में नौ पुलिसकर्मी मारे गये और कई अन्‍य घायल हुए

पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत में आज हुए बम विस्‍फोट में नौ पुलिसकर्मी मारे गये और कई अन्‍य घायल हो गये। यह घटना बलूचिस्‍तान के बोलन इलाके में काम्‍बरी पुल के पास हुई। इसके कारण एक गाड़ी पलट गई जिसमें पुलिस वाले यात्रा कर रहे थे। घटना की जांच चल रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्‍ध आत्‍मघाती हमला बताया गया है।

Related posts

Leave a Comment