आज का अखबार हिंदी 27 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 27 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्‍ट में युवाओं को बडा सोचने का दिया संदेश। कहा- युवा किसी कार्यक्रम से जुडें तो सफलता निश्चित, अमर उजाला की सुर्खी है। नारी शक्ति पर प्रधानमंत्री मोदी के वक्‍तव्‍य को जनसत्‍ता ने कुछ यूं लिखा है- लड़कियों के लिए भविष्‍य के नए दरवाजे खोलना सरकार की नीति। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- टॉप पर है भारत की कूटनीति। तीस दिन में 85 देशों के नेताओं के साथ की बैठकें।

घुड़सवारी टीम ने रचा इतिहास। 41 साल बाद जीता स्‍वर्ण दैनिक जागरण सहित सभी अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर है। दैनिक ट्रिब्‍यून ने सोने की एतिहासिक चमक शीर्षक से एशियन गेम्स में भारत के जीतने की खबर सचित्र प्रकाशित की है।

मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान को दादा साहेब फालके लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरस्‍कार से सम्‍मानित किए जाने की खबर भी सभी अखबारों में है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- आज फिर जीने की तमन्‍ना है- वहीदा जी को फालके अवार्ड। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- सीआईडी से लेकर स्‍केटर गर्ल तक का सुनहरा सफर।

रामनवमी पर रामलला का सूर्य किरणों से होगा भव्‍य अभिषेक दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं- रामलला चल और अचल दो स्‍वरूपों में विराजमान होंगे, श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी को।

आज विश्‍व पर्यटन दिवस पर दैनिक जागरण ने लिखा है- रंग ला रही नवाचार और विकास से पर्यटन को नया रूप देने की पहल। अतिथितियों को आकर्षित कर रहा विंटेज विलेज। दैनिक भास्‍कर लिखता है- गांवों तक पहुंचा पर्यटन, डेढ साल में ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में आए पांच करोड़।

92 की उम्र में क ख ग सीख नवसाक्षर बनी दादी। गांव चावली की सलीमन ने बताया पोते-पोतियों को देख मन में पढ़ने की इच्‍छा जागी।

Related posts

Leave a Comment