आज का अखबार हिंदी 19 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय परिषद के अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संबो‍धन अखबारों की बडी खबर है।

नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- मोदी ने दिया एक सौ दिन का लक्ष्‍य, नये मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा।

पंजाब केसरी के शब्‍द हैं- राजनीति नहीं राष्‍ट्रनीति करते हैं, सपने विराट होंगे और संकल्‍प भी विराट।

प्रदर्शनकारी किसान संगठन और सरकार की चौथे दौर की वार्ता पर जनसत्‍ता का कहना है- दालों और कपास समेत कुछ कृषि उपज पर पांच साल तक एम एस पी का प्रस्‍ताव। केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- खरीद की मात्रा पर अंकुश नहीं।

राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है- लोकसभा चुनाव से पहले राज्‍यसभा के लिए सियासी जोर आजमाइश। उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अतिरिक्‍त उम्‍मीदवार, मतदान संभव। हिमाचल में कांग्रेस से भाजपा में आये नेता को बनाया उम्‍मीदवार, उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने आठ प्रत्‍याशी उतार समाजवादी पार्टी की बढाई मुश्किल। कर्नाटक में निर्दलीयों की भूमिका होगी अहम।

दैनिक जागरण की खबर है- बैंक जमा के बजाय पूंजी बाजारों की ओर शिफ्ट हुई भारतीय परिवारों की बचत। बैंक में जमा होने वाला हिस्‍सा घटकर 37 प्रतिशत पर आया, पूजीं बाजारों में जमा बढकर सात प्रतिशत पर पहुंचा।

हिन्‍दुस्‍तान का शीर्षक है- स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के दावों का जल्‍द निपटारा हो सकेगा, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य दावा एजेंसी दो हफ्ते में हो सकती है शुरू। इस प्‍लेटफार्म से बीमा धारकों के दावों का जल्‍द होगा निपटारा।

Related posts

Leave a Comment