अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी-क्षेत्र में बर्फबारी और तेज़ बारिश का अनुमान

अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी-क्षेत्र में बर्फबारी और तेज़ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज से पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसका कहना है कि कल तक जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित

बाल्तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में आगामी दो दिनों में अलग-अलग स्‍थानों पर बर्फबारी या तेज बारिश हो सकती है। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में आज अलग-अलग स्‍थानों पर बर्फबारी या तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्‍थान तथा बृहस्‍पतिवार तक पश्चिमोत्तर मध्‍य प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment