अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव होंगे

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव होंगे

अमेरिका में मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव होंगे। हालांकि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में इस समय डेमोक्रेट सांसदों का कब्जा है, लेकिन अब प्रतिनिधि सभा में उनका वर्चस्व समाप्त होने की संभावना है। जबकि सीनेट की सीटों के लिए मुकाबला बराबरी का है।

चुनावों के नतीजे अमेरिकी कांग्रेस की संरचना और तीन दर्जन राज्यों में सत्ता का स्वरूप निर्धारित करेंगे। ये राष्ट्रपति जो बाइडेन के शेष कार्यकाल को आकार देंगे और और बाकी दुनिया के लिए अमेरिका के रुख को भी प्रभावित करेंगे। चुनाव परिणाम 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए भी माहौल तैयार करेंगे। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को अकसर वर्तमान राष्ट्रपति के लिए जनमत संग्रह के रूप में देखा जाता है।

Related posts

Leave a Comment