अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने आज नई दिल्ली में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत की। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों विदेश मंत्रियों के बीच पहली प्रत्यक्ष बैठक है। इस दौरान एंटनी ब्लिंकन ने रूस से न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार संधि में सहयोग को निलंबित करने के अपने फैसले को वापस लेने और अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन की रिहाई के लिए अमरीका के प्रस्ताव को स्वीकार करने का आग्रह किया।
सर्गेई लावरोव ने आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का सही समय है। उन्होंने कहा कि रूस अलग-थलग महसूस नहीं करता। उन्होंने कहा कि पश्चिम अब खुद को अलग-थलग कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम ने जी20 के अंतिम घोषणापत्र में नॉर्ड स्ट्रीम विस्फोटों की जांच की आवश्यकता पर रूस के प्रस्ताव को शामिल करने से इनकार कर दिया।